भुवनेश्वर में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, में झारखंड टीम में शामिल हैं तिसरी के मनीष यादव

Advertisements

भुवनेश्वर में नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू, में झारखंड टीम में शामिल हैं तिसरी के मनीष यादव

रांची में 400 मीटर में रजत और मिक्स रिले में स्वर्ण जीत चुके मनीष, अब कलिंगा स्टेडियम में दिखाएंगे दमखम
मनीष का जज्बा, मेहनत और समर्पण झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा : उपायुक्त रामनिवास यादव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं उड़ीसा एथलेटिक्स संघ द्वारा 10 से 14 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गिरिडीह जिले का नाम रोशन होने जा रहा है।
जिले के तिसरी प्रखंड निवासी मनीष यादव को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य टीम में शामिल किया गया है। आज से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में देशभर के 2100 एथलीट भाग ले रहे हैं। मनीष यादव बालक अंडर-20 वर्ग में 400 मीटर दौड़ और मिक्स रिले इवेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इससे पहले मनीष ने 22 से 24 सितंबर तक रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में रजत पदक और मिक्स रिले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वर्तमान में वे बेंगलुरु की एक निजी एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं और इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए पदक जीत चुके हैं।
जिला उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने मनीष यादव को आगामी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मनीष का जज्बा, मेहनत और समर्पण झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा है। मुझे विश्वास है कि वह इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
तिसरी जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले मनीष यादव की यह उपलब्धि गिरिडीह के लिए गर्व का विषय है। खेल विभाग और जिला प्रशासन ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top