भाजपा के वरीय नेता मिथिलेश राम का निधन, विधायक राज व रागिनी, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने जताया गहरा शोक

Advertisements

भाजपा के वरीय नेता मिथिलेश राम का निधन,

विधायक राज व रागिनी, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने जताया गहरा शोक
डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता मिथिलेश राम का निधन सोमवार को हो गया। उनके निधन की खबर पाकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुँचकर पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह , झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी।  सभी ने स्वर्गीय मिथिलेश राम के निधन को संगठन की अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मिथिलेश  पार्टी के समर्पित, कर्मठ और आदर्श कार्यकर्ता थे। उन्होंने हमेशा संगठन को सशक्त करने में अपना योगदान दिया। उनका स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने  दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, मिथलेश पार्टी के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पूरा करते थे। धनबाद भाजपा में उनका अमूल्य योगदान रहा है।
भाजपा महानगर के जिला महामन्त्री मानस प्रसून ने कहा कि, मिथलेश ने अपने जीवन को पार्टी और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया और एक आदर्श उदाहरण पेश किया। जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि, उनका सरल स्वभाव, समाजसेवा के प्रति समर्पण और जनता से जुड़ाव उन्हें हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाता था।
श्रद्धांजलि अर्पित करने  वालों में निवर्तमान पार्षद अशोक पाल , मनोरंजन सिंह, जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरोषत्तम रंजन, रणविजय सिंह , राजकुमार मंडल, अमरजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, राजाराम दत्ता, जगबंधु मंडल, बबलू फरिदि, मुकेश पांडेय, डा. यू एस प्रसाद, मनोज रिंकू, संजीत सिंह, डी. के सिंह, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top