


मजदूरों के अधिकार के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष किया कामरेड यमुना
डीजे तिसरा(धनबाद): बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के तत्वावधान में शुक्रवार को कॉमरेड यमुना सहाय की जयंती मनाई ग ई। लोदना के यमुना सहाय स्मृति भवन लोदना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बीसीकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुंदरलाल महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, केंद्रीय सचिव योगेंद्र महतो, शिवालक पासवान, सीटू के जिला सचिव रामकृष्ण पासवान सहित अन्य ने दिवंगत की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की कॉ यमुना सहाय जीवन भर मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने बड़े-बड़े माफियाओं, ठेकेदार के खिलाफ मजदूरों के सवाल को लेकर संघर्ष किए। इस आंदोलन में हमारे कई साथी भी शहीद हो ग ए। मौके पर लोदना एरिया सचिव शिव कुमार सिंह, भगवान दास पासवान , सुरेंद्र पासवान, अजीत बाउरी विनोद पासवान आदि थे।
