मुख्यमंत्री ने किया रांची के दुर्गा पूजा पंडालों का अनावरण

Advertisements

मुख्यमंत्री ने किया रांची के दुर्गा पूजा पंडालों का अनावरण

राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

डीजे न्यूज, रांची :
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शारदीय नवरात्र के अवसर पर आर.आर. स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। रिमझिम बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य है। उन्होंने झारखंड की जनता और पूजा समितियों को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां दुर्गा की कृपा से राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top