जयरामपुर में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू

Advertisements

जयरामपुर में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): जयरामपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी प्रतिमा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। सी एच ओ संतोषी रजक एवं सहिया साथी रेखा भट्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान आयुष्मान एवं आभा कार्ड बनाया जाएगा। गर्भवती धात्री, टीवी मरीज, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि की जांच की ग ई। कई लोगों को दवा भी दिया गया। टीवी एवं कुपोषित रोगी की पहचान कर  इसके इलाज की जानकारी दी ग ई। मौके पर शांति देवी, सुलेखा देवी, रानी देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, रेखा सहानी, शांति प्रिया, मंजू देवी, मुन्नी देवी आदि उपस्थित थे। सभी सहिया दीदी को बताया गया कि प्रत्येक दिन यहां पर मरीज को जांच हेतु लेते आए ताकि अधिक से अधिक  लाभ मिल सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top