दिशोम गुरू की आदमकद प्रतिमा स्थापना को ऎतिहासिक गांगुडीह में भूमि पूजन

Advertisements

दिशोम गुरू की आदमकद प्रतिमा स्थापना को
ऎतिहासिक गांगुडीह में भूमि पूजन
डीजे न्यूज, जामताड़ा:
जामताड़ा के ऎतिहासिक गांव गांगुडीह बाँका में चिरुडीह हूल क्रांति के महानायक, नशा मुक्त समाज निर्माण के पक्षधर, झारखंड अलग राज्य के निर्माता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की याद में उनकी आदमकद प्रतिमा का स्थापना किया जाएगा। दिवंगत शिबू की स्मृति में यहां
खेल मैदान, संस्कृतिक कला केंद्र भवन का निर्माण भी होगा। रविवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो तथा मंत्री डा. इरफान अंसारी ने निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  झारखंड मुक्ति मोर्चा के नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन ने की। मंच संचालन केंद्रीय समिति सदस्य  सह जिला प्रवक्ता आनंद टुडू ने किया। इस महती कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन चिंहितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवींद्र नाथ दुबे, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, इम्तियाज अंसारी, जिला सचिव परेश प्रसाद यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, केंद्रीय समिति सदस्य  साफर उर्फ लालू अंसारी, मनोरथ मरांडी, एसडीपीओ जामताड़ा विकास आनंद लंगूरी,  मनोहर हेंब्रम,  कांग्रेस के जिला  अध्यक्ष दीपिका बेसरा, गांगुडीह के माँझी हाडाम, नाइके हाडाम, भोदो हाडाम, पारानीक हाडाम, जोगमाँझी हाडाम, मुखिया सीताराम बास्की,  कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय दुबे,  किशोर रवानी, रघु गोस्वामी, मिहिजाम बंटू आइजक, महिंद्रा टुडू, विष्णु देव मुर्मू , डोली बास्की, देवाशीष मिश्रा, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, जमाल अंसारी, बीरबल अंसारी, केशव नारायण मुर्मू, बानेशर मुर्मू,  अनिल सोरेन, वासुदेव हांसदा, सुधांशु शेखर यादव, तनवीर आलम, गांगुडीह के शिक्षक अनिल आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top