संथाली नृत्य और संस्कृति ने मोहा मन 

Advertisements

संथाली नृत्य और संस्कृति ने मोहा मन 

रंगामाटी में आदिवासी बाहा मिलन समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, बलियापुर,धनबाद : रंगामाटी स्थित सिद्धू कानू खेल मैदान में मंगलवार को आदिवासी बाहा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगामाटी पूर्वांचल कॉलोनी स्थित जाहिर थान में नाइकी हड़ाम महालाल हसदा द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई।

पूजा के बाद संथाली आदिवासी नृत्य की झांकी ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ निकाली गई, जो भुजा मोड़ और जय हिंद मोड़ होते हुए सिद्धू कानू खेल मैदान तक पहुंची। वहां पहुंचकर वीर शहीद सिद्धू-कानू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात संथाली नृत्य और गीत का कार्यक्रम घंटों तक चलता रहा, जिसमें उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला बाहा पर्व संथाली आदिवासियों का पारंपरिक त्योहार है। पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से झारखंड की भाषा और संस्कृति धीरे-धीरे सिमटती जा रही है, जो चिंताजनक है। हमें अपनी भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए।”

 

इस अवसर पर अंबुज मंडल, सोहन सोरेन, सुनीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो, नुनु लाल टुडू, लगेन हेंब्रम, रंजन हसदा, दिनेश सिंह, मोतीलाल रवानी, राहुल कुमार टुडू, रॉबिन सोरेन, रणवीर गोपाल, राजेंद्र समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संथाली संस्कृति की झलक देखने को मिली, जिससे स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top