



झामुमो प्रतिनिधिमंडल आसनबनी के ग्रामीणों से ली जानकारी, जिलाध्यक्ष लखी ने कहा घटना से सीएम को कराएंगे अवगत

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
आसनबनी मौजा में सेल टासरा के लिए अधिग्रहित करीब 42 एकड़ भूमि पर कब्जा दिलाने के दौरान ग्रामीणों पर शुक्रवार को हुई लाठी चार्ज की घटना को लेकर शनिवार को झामुमो का प्रतिनिधिमंडल आसानबनी पहुंचा। जिलाध्यक्ष लखी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से मिलकर उनके साथ घटी घटना की विस्तृत जानकारी ली। रैयत ग्रामीणों ने झामुमो नेताओं को उनके साथ घटी पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के बारे में विस्तार ढंग से बताया। जिलाध्यक्ष लखी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम ने आसानबनी में रैयत ग्रामीणों के साथ हुई घटना की तीखी आलोचना किया। नेताओं ने पुलिसकर्मियों एवं सेल कंपनी के गुंडो द्वारा रैयत ग्रामीण एवं महिलाओं के साथ लाठीचार्ज की घटना को अमानवीय बताया। कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नेताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों पर लाठियां बरसाने वाले कंपनी के गुंडो की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से किया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस घटना से अवगत कराया जाएगा, ताकि मामले पर सख्त कानूनी कार्रवाई किया जा सके। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, वरिष्ठ नेता देबू महतो, केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, अशोक महतो, प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, रमेश महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
