जनवादी महिला समिति बेलगड़िया शाखा अध्यक्ष बनी कमला देवी

जनवादी महिला समिति बेलगड़िया शाखा अध्यक्ष बनी कमला देवी

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को बेलगड़िया में आयोजित किया गया। समिति की जिला अध्यक्ष उपाशी महताईन ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध एवं अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होकर आंदोलन करने की आवाज बुलंद‌ की। इस दौरान समिति के बेलगड़िया शाखा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कमला देवी अध्यक्ष एवं नीलू देवी सचिव चुनी ग ई। मौके पर समिति के जिला सदस्य रानी मिश्रा, गुड़िया देवी, प्रमिला देवी, नीलम देवी, बॉबी देवी, बगाली देवी, पूर्णिमा देवी, फूलन देवी, मंजू देवी आदि थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top