धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा झारखंड की आत्मा है शिबू सोरेन, दिल्ली में सीएम से मिलकर विधायक ने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

Advertisements

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा झारखंड की आत्मा है शिबू सोरेन, दिल्ली में सीएम से मिलकर विधायक ने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने बुधवार को  नई दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान विधायक राज ने  झारखंड के गौरव, आदिवासी समाज के पुरोधा, राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेतृत्वकर्ता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन  (गुरुजी) के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
झारखंड की आत्मा है शिबू सोरेन
सीएम हेमंत से मुलाकात के बाद अपने वक्तव्य में विधायक राज ने कहा कि शिबू सोरेन  झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की पहचान, अधिकार और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया है। हम राजनीतिक विचारधारा में भले ही भिन्न हों, लेकिन उनके योगदान और संघर्षों का सम्मान प्रत्येक झारखंडवासी करता है। उनके अस्वस्थ होने की खबर से मैं व्यक्तिगत रूप से व्यथित हूँ। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गुरुजी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और झारखंड की पावन भूमि पर लौटें। राज्य को इस समय उनके अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद की अत्यंत आवश्यकता है। उनका जीवन, संघर्ष और निष्ठा हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और बताया कि सरकार एवं चिकित्सा टीम उनके उपचार और देखभाल के लिए सतत् प्रयासरत है।  वे शीघ्र स्वस्थ हों, इसके लिए समस्त झारखंडवासियों की दुआएं उनके साथ हैं।
विधायक राज सिन्हा ने सभी झारखंडवासियों से आग्रह किया कि वे गुरुजी के स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करें और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top