जनहित के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की करें सूची तैयार : अजय दुबे 

Advertisements

जनहित के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की करें सूची तैयार : अजय दुबे 

संगठन के माध्यम से सरकार को सूची सौंप कार्रवाई के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी कांग्रेस 

 धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस संगठन सृजन पर समीक्षा बैठक आयोजित, निकाय चुनाव को लेकर बनी रणनीति

डीजे न्यूज, धनबाद : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रभारी अजय कुमार दुबे ने कहा कि

नगर निगम क्षेत्र में संगठन को जनसरोकारों से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से होना चाहिए। आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कर हम कांग्रेस को और मजबूत कर सकते हैं। सभी अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने वार्डों में जनता की मूलभूत समस्याओं को चिह्नित करें और उनके समाधान के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि जनहित के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की सूची तैयार करें। इस सूची को संगठन के माध्यम से सरकार को सौंपकर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाएगा। अजय दुबे बुधवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में नगर निगम क्षेत्र के संगठन सृजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार दुबे ने सभी 55 वार्ड अध्यक्षों और 6 नगर कांग्रेस अध्यक्षों को उनके नवनियुक्त दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगठन ही पार्टी की ताकत है, और यही ताकत जनता की सेवा में लगनी चाहिए।

वहीं जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यदि जनहित से जुड़े मामलों में अधिकारियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बातों को नजरअंदाज किया गया, तो पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह सरकार सिर्फ चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है, गरीबों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। देश में एक तरह की अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है।”

बैठक में उपस्थित विभिन्न नगर अध्यक्षों एवं मंच/मोर्चा पदाधिकारियों को आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद राजा अंसारी ने कहा कि पार्टी आरक्षित वार्डों की सूची आने के बाद उसी के अनुसार प्रत्याशियों का चयन करेगी। जिनकी जन छवि सकारात्मक होगी, उन्हीं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं के निराकरण में जुट जाएं।

सुझावों से भरी रही बैठक

बैठक में नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह (धनबाद), गंगा वाल्मीकि (भूली), इम्तियाज अली एवं श्याम साव (झरिया), रंजीत पांडे (कतरास), प्रमोद यादव (केंदुआ-करकेंद) सहित कई नेताओं ने अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

बैठक को झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव शमशेर आलम, राजीव रंजन, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रमेश जिंदल, सुंदर प्रसाद यादव, सीता राणा, शाहिदा कमर, अब्दुल करीम अंसारी, राजेश्वर यादव, योगेंद्र सिंह योगी, देवेंद्र कुमार, राजू दास, जहीर अंसारी, प्रभात सुरोलिया, बी.के. सिंह, दिनेश यादव, राजेश राम, नवनीत नीरज, कालीचरण यादव, इरफान खान चौधरी, कयूम खान, शाहिद कमर, गोपाल कृष्ण चौधरी, बबलू दास, गौतम पासवान, आसिफ रजा, हरेंद्र शाही, आशीष सिन्हा, पिंटू तुरी, सत्यानंद पांडे, रामजी भगत, अख्तर खान गुड्डू, वीरेंद्र गुप्ता, बृजनंदन प्रसाद, संजय जायसवाल, प्रदीप पांडे, विनोद कुमार शर्मा, माधव सिंह, कयूम खान, हुमायूं राजा, बबलू दास, सरजू सिंह, दिनेश सिंह, दिलीप मिश्रा, बीरेंद्र गुप्ता, सुखदेव हांसदा, पूर्णेन्दु सिंह, रामजी सिंह, नरेंद्र सिंह, मधुसूदन सिंह चौधरी, रुबी खातून, अरविंद सैनी, बीरेंद्र यादव, बीरेंद्र बहादुर आदि ने संबोधित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top