कराईकेला में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को लेकर निकली भव्य रथयात्रा

कराईकेला में प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को लेकर निकली भव्य रथयात्रा

डीजे न्यूज, बंदगांव(पश्चिमी सिंहभूम) : रविवार को गुण्डीचा धाम मौसीवाड़ी के लिए प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकली। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लग गई थी। दोपहर में महा प्रसाद चढ़ाकर भक्तों को वितरण किया गया और शाम 5 बजे धार्मिक अनुष्ठान “छौंरा-पौंरा” संपन्न हुआ।

64 मौजा के देवरी ने मंदिर परिसर में गंगाजल छिड़काव कर झाड़ू लगाई, जिसके बाद पंडित जगदीश ठाकुर और भरत मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं को रथ के सिंहासन में स्थापित किया। भक्तों ने जय-जयकार, गाजे-बाजे के बीच रथ को खींचा और लड्डू-भोग चढ़ाकर खुशियाँ बांटीं।

शाम को रथ बड़ोदान्डो पहुंचा, जहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्रशांत साहू, ललित नारायण ठाकुर, लोकनाथ सारंगी, कान्हा त्रिपाठी, बिट्टू मिश्रा, गिरधारी मंडल, शंकर महापात्र, बाबा सारंगी, कान्हु साहू, कुना मिश्रा, डॉ. तुलसी महतो सहित अन्य लोगों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे। शनिवार को रथ गुण्डीचा धाम मौसीवाड़ी प्रस्थान करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top