कांग्रेस के संविधान बचाओ आंदोलन से भाजपा मेंं घबराहट : संतोष सिंह 

Advertisements

कांग्रेस के संविधान बचाओ आंदोलन से भाजपा मेंं घबराहट : संतोष सिंह 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : शुक्रवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के मैनरवाटाड़ में कांग्रेस का “संगठन सृजन अभियान” की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित जिला के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक की शुरुआत पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ शुरू हुई। नियुक्त मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने मंडल के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत से एक-एक पदाधिकारी को मंडल कमिटी में शामिल करें।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने वर्ष 2025 को “संगठन सृजन का वर्ष” मानते हुए संगठन को और सुदृढ़ बनाकर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने विपक्षी पार्टी भाजपा पर तीखा वार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा “कांग्रेस के देशव्यापी ‘संविधान बचाओ आंदोलन’” से घबरा गई है, इसलिए वे वापस इमरजेंसी जैसे मुद्दे उठा रही है।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड अध्यक्ष योगेश रजक, प्रवेक्षक निशा सिंह, असद कलीम, अब्दुल मजीद अंसारी, कालीचरण दास, देव रंजन, मुली रामदा, रजक, बिट्टू गोस्वामी, मोहन दास, बबरू वाहनदे, निर्मल रक्षित, सलीम अंसारी, धीरू मोदक, मजीद हुसैन, मधुसूदन रक्षित, किशन दास, पार्वती भगताइन, गोपाल रक्षित, विपस रक्षित, लाटु दा, प्रणव दा, राजीव दा, विदेश मोदक, शंकर दा, रसक भगता, काजल देवी, परिचित दा, निवेदन दां, मनतोष रक्षित, लिलू दा, राकेश कुमार दा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top