गिरिडीह में स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल खत्म, सेवाएं जल्द होंगी सामान्य

Advertisements

गिरिडीह में स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल खत्म, सेवाएं जल्द होंगी सामान्य
डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मियों की कई दिनों से चल रही हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा, आउटसोर्सिंग एजेंसी संचालक गौरव सिंह और JKLM नेताओं के बीच हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद धरना खत्म किया गया।
बैठक में कर्मियों की आठ सूत्री मांगों पर गहन चर्चा की गई, जिन्हें एजेंसी और स्वास्थ्य विभाग दोनों ने जायज मानते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया। JKLM नेता नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सभी मांगें बुनियादी और आवश्यक थीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिला, आंदोलन जारी रहा, लेकिन सहमति बनने के बाद इसे समाप्त कर दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की अधिकांश मांगें वास्तविक थीं, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया है। शेष बिंदुओं का समाधान भी जल्द किया जाएगा।
धरना समाप्त होने के साथ ही जिले में स्वास्थ्य सेवाएँ जल्द ही सामान्य होने की उम्मीद है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top