बिजली उपभोक्ताओं ने मुकुंदा सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):
अधिक बिजली बिल आने से नाराज मुकुंदा पंचायत के उपभोक्ता शनिवार को मुकुंदा स्थित विद्युत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। उपभोक्ता विद्युत विभाग पर मनमाने ढंग से बिजली बिल भेजने का आरोप लगा रहे थे। उपभोक्ताओं ने सहायक विद्युत अभियंता को ज्ञापन सौंप कर बिजली बिल में सुधार की मांग की है। मौके पर गोपीनाथ गोराय, केदार मोदक, सरवन गोराय, शिवकुमार सिंह, पप्पू महतो, मनोहर महतो, उत्तम गोराय आदि थे।