गोविंदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे आनंद महतो  जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरना का दिया अल्टीमेटम 

Advertisements

गोविंदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे आनंद महतो

जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरना का दिया अल्टीमेटम

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : भाकपा माले प्रखंड कमिटी के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव गोपाल प्रसाद महतो एवं संचालन जिला सहसचिव कार्तिक प्रसाद ने किया। पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक  आनन्द महतो के नेतृत्व में रतनपुर स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया, जो प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना- प्रदर्शन में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक आनन्द महतो ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में आम लोगों का काम नहीं हो रहा है। कृषि बहुल क्षेत्र होने के बावजूद किसानों को समय पर बीज, खाद नहीं मिल रहा है। सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिसके कारण उपजाऊ जमीन बंजर होती जा रही हैं। विकास योजनाएं कमीशनखोरी की भेंट चढ़ रही हैं। किसान, नौजवान, महिला, छात्र योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होना होगा। यह सिर्फ लाल झंडे के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं लाया गया तो प्रखंड मुख्यालय में जनता के सवालों को लेकर  अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन  किया जायगा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। दोनों अधिकारियों ने इस पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

धरनार्थियों को सारथी मंडल, कृष्णा महतो, जमशेद अंसारी, विश्वनाथ मंडल, संतोष महतो, कुंदन पाण्डेय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला सचिव बिंदा पासवान, नकुलदेव सिंह, सुभाष चटर्जी, रमेश सोरेन, विजय पासवान, लालमोहन महतो, मगन महतो, शफीक अंसारी, जयजीत मुखर्जी, सोनू शर्मा, सखी दास, परेश हाड़ी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top