
कतरास में बहेगी भक्ति की बयार, 26 जून से 4 जुलाई तक मां कामाख्या चंडी महायज्ञ का आयोजन
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
कतरास के केशलपुर रोड, पंचगढ़ी बाजार स्थित श्री दुर्गा पूजा मैदान में 26 जून से 4 जुलाई तक श्री श्री माँ कामाख्या चंडी महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। रविवार शाम कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि
यह अलौकिक एवं अद्भुत माँ कामख्या चंडी यज्ञ का आयोजन क्षेत्र में पहली बार होने जा रहा है। यह आयोजन सनातनी एकता को मजबूती प्रदान करेगा एवं समाज में एकता, सद्भावना को प्रदर्शित करेगा।
साथ ही भक्तों के लिए आकर्षक और ज्ञानवर्धक होंगी।
पंडित राजू भैया ने बताया कि पहले दिन 26 जून को नर्मदेश्वर मंदिर से सूर्यमंदिर होते हुए केशलपुर दुर्गापूजा मंडप तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन हेमंत दुबे संगीतमय प्रवचन एवं भजन की प्रस्तुति देंगे।
पवित्र पूजन: माँ कामाख्या देवी सहस्त्र नाम पूजन और शिव सहस्त्र नाम पूजन।
आशीर्वाद: कन्या पूजन और भंडारा
पवित्र अनुष्ठान: जल यात्रा, मातृका पूजन, अग्नि स्थापना और पंचांग पूजन।
आयोजन का उद्देश्य
समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अनुष्ठान धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में ये थे मौजूद
पंडित राजू भैया, पंडित पवन पाठक, मुकेश केशरी, संजय केशरी, भरत शर्मा, पप्पू साव, बबलू सिंह, राजन सेठ, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, संजू गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक शर्मा आदि थे।