झारखंड अभिभावक महासंघ ने की स्कूलों में अवकाश की मांग, बढ़ती गर्मी से बच्चों की बिगड़ रही तबीयत

झारखंड अभिभावक महासंघ ने की स्कूलों में अवकाश की मांग, बढ़ती गर्मी से बच्चों की बिगड़ रही तबीयत

मुख्यमंत्री एवं उपायुक्त को ट्वीट कर अध्यक्ष पप्पू सिंह ने की पहल

डीजे न्यूज, धनबाद :

झारखंड में भीषण गर्मी और उमस के बीच बच्चों के स्वास्थ्य पर संकट गहराता जा रहा है। इसको लेकर झारखंड अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं धनबाद के उपायुक्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर मांग की है कि सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कम से कम एक सप्ताह का अवकाश घोषित किया जाए।

पप्पू सिंह ने कहा कि इस वर्ष मानसून की देरी के कारण प्रदेश में लगातार तेज गर्मी और भारी उमस बनी हुई है, जिससे छोटे बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। आज से कई स्कूल पुनः खुल रहे हैं, लेकिन विभिन्न जिलों से ऐसी चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं कि बच्चे स्कूलों में गर्मी के कारण बीमार पड़ रहे हैं या बेहोश हो जा रहे हैं।

महासंघ ने मुख्यमंत्री और उपायुक्त से गुहार लगाई है कि जब तक मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं हो जाती, तब तक सभी स्कूलों को दस दिनों के लिए बंद कर दिया जाए ताकि बच्चों को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिल सके।

अभिभावक महासंघ का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसलिए प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर निर्णय लेना चाहिए। महासंघ ने आम अभिभावकों की भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का संवेदनशील रुख ही बच्चों को सुरक्षित रख सकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top