राजेश बेड़ा गांव में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ 

राजेश बेड़ा गांव में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद:

पेटिया पंचायत अंतर्गत राजेश बेड़ा गांव में रविवार को तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। यह कार्य क्षेत्र में जल-संरक्षण, सिंचाई सुविधा और पर्यावरणीय संतुलन के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि गांवों में जलस्रोतों का संरक्षण और पुनरुद्धार न केवल कृषि को समृद्ध करेगा, बल्कि जल संकट की चुनौती से निपटने में भी मददगार सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ए.के. सहाय, रवि सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, शंकर गोप, पंकज सिन्हा, नागेंद्र शुक्ल, संजीवन चौहान, विष्णु सिंह, दीपक चौधरी, विकास मिश्रा एवं संतोष पासवान मौजूद रहे।

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक राज का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को गांव के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। यह तालाब न केवल जल-भंडारण का माध्यम बनेगा, बल्कि ग्रामवासियों की आजीविका एवं कृषि को भी नया संबल देगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top