Advertisements




अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज

डीजे न्यूज, धनबाद:
खनन टास्क फोर्स ने शनिवार सुबह राजगंज थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया।
इसकी जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि जांच के क्रम में डोमनपुर की ओर से आ रहे मुखिया होटल के पास बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इसके बाद ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के मालिक, ट्रैक्टर के चालक, ट्रैक्टर पर लदे बालू एवं इसमें संलिप्त अन्य सभी लोगों के विरूद्ध राजगंज थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियान में खान निरीक्षक सुमित प्रसाद, बसंत उरांव, राजगंज थाना के स.अ.नि. अरूण कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।




