अनुसेवक के निधन पर डीसी व अन्य ने दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, धनबाद:
पूर्वी टुंडी में कार्यरत अनुसेवक शिबू मरांडी का निधन गुरुवार को इलाज के दौरान धनबाद के निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन से समाहरणालय के अधिकारी व कर्मी मर्माहत हैं। उनकी याद में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर प्रार्थना की ग ई।
शोकसभा में उपस्थित उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि दिवंगत शिबु एक कर्मठ, अनुशासन प्रिय एवं व्यवहार कुशल अनुसेवक थे। उनका संबंध पदाधिकारियों एवं सह कर्मियों के साथ बहुत ही अच्छा रहा।
शोकसभा में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, शांतनु सरकार, सुशील सिन्हा, सुबोध कुमार, राजकुमार, असलम परवेज, प्रशांत झा, कनक कुमारी सहित समाहरणालय के विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे।