जनता दरबार में उपायुक्त आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत

जनता दरबार में उपायुक्त आमजनों की समस्याओं से हुए अवगत

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं शिकायतों का जल्द से जल्द जांच कराते हुए उचित समाधान करने का भरोसा दिया।

जनता दरबार में मुख्यतः रोजगार, चिकित्सा हेतु सहायता, मुहल्ले में नाली निर्माण कार्य, बिजली बिल, अतिक्रमण, निजी अस्पताल की मनमानी, पेंशन, जमीन विवाद, सड़क निर्माण, सरकारी विद्यालय के जमीन पर अतिक्रमण, तालाब खुदाई एवं जीर्णोद्धार, जाति आवासीय प्रमाण पत्र बनाने समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए। उपायुक्त ने कहा कि समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top