Advertisements

सार्वजनिक दुर्गापूजा के भंडारा रूम का किया गया ढलाई
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति योगेश्वर मोड में गुरुवार को भंडारा रूम ढलाई का शुभारंभ किया गया। जमुआटांड पंचायत के मुखिया निरंजन गोप के द्वारा पहला कढ़ाई ढलाई मशाला देकर किया गया। साथ ही कोषाध्यक्ष ओपिन गोप के द्वारा पूजा पाठ कर ढलाई कार्य को आरंभ किया गया। ग्रामीणों ने भी माता रानी के भंडारा रूम के ढलाई कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश महतो, कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर महतो, सचिव गोविंद प्रसाद रवानी, रामदेव महतो, छोटन राजा, गणेश महतो, सीताराम दास, गौतम महतो के अलावे दर्जनों माता रानी के भक्तों का योगदान रहा।