Advertisements
कल होगी धनबाद जिला बीस सूत्री की बैठक
डीजे न्यूज, धनबाद:
जिला बीस सूत्री कार्यालय मिश्रित भवन धनबाद में शुक्रवार को पूर्वाह्ण साढ़े ग्यारह बजे से जिला बीस सूत्री समिति सदस्य एवं बीस-सूत्री के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक होगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बैठक में धनबाद जिला में व्याप्त बिजली की लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने, सभी अंचलों में दाखिल खारिज संबंधित लंबित कार्यों को सुचारू रूप से निदान करने, बरसात के पहले सभी नाला-नालियों व सड़कों को दुरुस्त करने के साथ-साथ जिला के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा होगी। उन्होंने सभी जिला बीस सूत्री सदस्यों एवं सभी बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्षों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।