एक साथ चुनाव से देश में विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी : अन्नपूर्णा देवी

Advertisements

एक साथ चुनाव से देश में विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी : अन्नपूर्णा देवी

वन नेशन, वन इलेक्शन पर संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री  अन्नपूर्णा, विधायक नागेंद्र महतो और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने की शिरकत

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बगोदर विधायक  नागेंद्र महतो और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने

सहभागिता की।

वन नेशन, वन इलेक्शन के विचार को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पहल न केवल लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत करेगी। अलग-अलग समय पर होने वाले चुनावों से प्रशासनिक कामकाज बाधित होता है और भारी व्यय भी होता है। एक साथ चुनाव से देश में विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। वन नेशन, वन इलेक्शन एक दूरदर्शी सोच है, जो भारतीय लोकतंत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी।

विधायक नागेंद्र महतो ने भी इस विषय पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता बताई और युवाओं से इस विचार को समझने और समर्थन देने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष  महादेव दुबे ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता पूर्व इंजीनियर विनय सिंह, प्रकाश सेठ, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, राजकुमार राज, चुन्नू कांत, सन्दीप दंगाइच, हरविंदर सिंह बग्गा, मुकेश जलान, एसएसवीएम के प्रधानाचार्य आनंद कमल सहित कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top