
बनियाडीह में शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण से माहौल हुआ भक्तिमय
नौ दिवसीय मां काली मंदिर पिंडी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन आज
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सीसीएल बनियाडीह में चल रहे श्रीश्री 108 मां काली मंदिर पिंडी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ के आठवें दिन गुरुवार शाम को शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं भक्ति गीतों पर खूब झूमी। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
मां काली मंदिर पिंडी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित नौ दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार को वेदी पूजन व पिंडी प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मंदिर प्रागंण से शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा में शामिल भक्त धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। शोभा यात्रा में मां काली की तस्वीर को रथ पर निकाला गया और बनियाडीह क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। शोभा यात्रा में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों पर खूब झूम रहे थे।
महिला भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु मां काली, मां दुर्गे, भगवान श्रीराम समेत अन्य देवी देवताओं का जयकारा लगा रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे से वेदी पूजन, मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, दुर्गा सप्तशी पाठ, हवन पूर्णाहुति, कुमारी कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन व महा प्रसाद वितरण के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा। बताया गया कि रात में भक्ति जागरण का आयोजन भी होगा। शोभा यात्रा में महायज्ञ समिति के प्रमोद सिंह, दिनेश कुमार यादव, दिलीप पासवान, सदानंद राम, एबी तिवारी, राजाराम प्रजापति, संतोष यादव, मनोज कुमार, मुन्ना जयसवाल, नंदकिशोर यादव, महेश यादव, नरेश कुमार, दीपक सिंह, कनक सिंह, रीना देवी, सूर्यकला देवी, लक्ष्मी देवी, रीता देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।