Advertisements

सेवानिवृत सहायक शिक्षिका का निधन, शिक्षकों ने जताया शोक
डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : झारखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला शाखा ने बोर्ड मध्य विद्यालय गोविंदपुर से सेवानिवृत्त सहायक शिक्षिका कुरची गांव निवासी बिंदु प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष नीलकंठ मंडल, जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा, एसएन लाल त्यागी, वासुदेव गोस्वामी, मंजू तिवारी, परितोष घोषाल, सपन महतो, दाऊद अंसारी, दिनेश राय, संजीव मंडल, अशोक मंडल, दिनेश दास, बिरेन मंडल, मुकुल रोहिदास, नन्दकिशोर प्रसाद, राजेन्द्र रजक, दिनेश पाण्डेय, रामदेव साव आदि शामिल हैं।