बंदगांव में महिला मेटों और बागवानी साखी को मिला आम बागवानी पर प्रशिक्षण

बंदगांव में महिला मेटों और बागवानी साखी को मिला आम बागवानी पर प्रशिक्षण

डीजे न्यूज, बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम : 

बंदगांव प्रखंड के प्रखंड सभागार में लीड्स संस्था द्वारा महिला मेटों, बागवानी साखी और लाभुकों का आम बागवानी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य के आम बागवानी एक्सपर्ट रंजीत भेंगरा ने पीपीटी और वीडियो के माध्यम से आम बागवानी के तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से समझाया।

आम बागवानी के तकनीकी बिंदु

प्रशिक्षक रंजीत भेंगरा ने आम बागवानी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें शामिल हैं

– किसान और खेत का चयन

– बागवानी का प्रकार

– आम पौधे का गड्ढा खोदाई और भराई

– पौधे रोपण और टेका

– खाद और सिंचाई प्रबंधन

– रोग नियंत्रण और अन्त फसल

– समय पर दवा का स्प्रे और फल तोड़ाई एवं बिक्री

महिला मेटों और लाभुकों को जानकारी

प्रशिक्षक ने महिला मेटों, लाभुकों और बागवानी सखी को बताया कि आम बागवानी को 5 साल तक देखभाल करने से आने वाले 40 साल तक इसका लाभ उठाया जा सकता है और आर्थिक रूप से मजबूत हुआ जा सकता है।

मनरेगा बीपीओ की घोषणा

मनरेगा बीपीओ ने घोषणा की कि सभी महिला मेटों को काम दिया जाएगा और जितने भी गांव में लाभुक हैं और इस बार आम बागवानी का मांग किया है, सभी को काम और भुगतान मिलेगा।

प्रशिक्षण में उपस्थिति

इस मौके पर लीड्स संस्था के प्रखंड समन्वयक राजो महतो, निश्चल तिग्गा, लक्षुराम और प्रखंड से रोजगार सेवक एवं रोजगार सेविका, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कुल 60 प्रतिभागी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top