बगोदर में निकली तिरंगा यात्रा, भाजपा विधायक नागेंद्र महतो हुए शामिल

Advertisements

बगोदर में निकली तिरंगा यात्रा, भाजपा विधायक नागेंद्र महतो हुए शामिल

डीजे न्यूज, बगोदर, गिरिडीह : बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने अपने विधासनभा क्षेत्र बगोदर में तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त करने और उनका समर्थन करने वाली पाकिस्तानी सेना को भी करारा जवाब देकर भारतीय सेना ने एक बार फिर अपनी ताकत का दुनिया में लोहा मनवा दिया।

कार्यक्रम में शामिल हुए लोग

इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, जिला मंत्री शालिनी वैशाखियर, प्रमुख आशा राज, जिप सदस्य सह मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, भाजपा नेता आशीष बॉर्डर, टेकलाल चौधरी, राजू सिंह, सुखदेव राणा, पशुपति शर्मा, सुदीप जायसवाल, जीबलाल महतो, राजेश पांडेय, जगदीश महतो, धीपू मंडल, धनंजय सिंह, तुलसी तलवार, रवि सिंह, गोल्डन जायसवाल, सोनू सिंह, विवेक भागवत, महेश महतो, दौलत महतो, दिलीप कुमार, राजेंद्र महतो, सुखदेव महतो, घनश्याम महतो, कंचन देवी, देवंती देवी, सविता देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

भारतीय सेना के सम्मान में कार्यक्रम

आज पूरे देश में भारतीय सेना के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने हेतु देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top