7 अक्टूबर को झंडा मैदान में बाबूलाल की सेवा ज्योति यात्रा, गिरिडीह महानगर भाजपा ने कसी कमर  बोले, ऐतिहासिक बनाएंगे कार्यक्रम

7 अक्टूबर को झंडा मैदान में बाबूलाल की सेवा ज्योति यात्रा, गिरिडीह महानगर भाजपा ने कसी कमर

 बोले, ऐतिहासिक बनाएंगे कार्यक्रम

डीजे न्यूज, गिरिडीह: भाजपा गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत विभिन्न मंडलों में 07 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा की सफलता को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण तैयारी बैठकों का आयोजन किया गया। झंडा मैदान में आयोजित होने वाला यह विशाल कार्यक्रम झारखंड सरकार के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।तैयारी के तहत लेदा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में बजटो में हुई। वहीं, हरलाडीह एवं पीरटांड़ मंडल की संयुक्त बैठक खुखरा में अजय सिंह व सोमनाथ पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इन बैठकों में महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल एवं भाजपा नेता मनोज साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान 07 अक्टूबर को आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने आह्वान किया कि हर बूथ से कार्यकर्ता और आम जनमानस झंडा मैदान पहुंचकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।आंगन उत्सव के तहत बच्चों में बांटे गए फल व चॉकलेट

तैयारी बैठक के साथ-साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बजटो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल के नेतृत्व और जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय व मनोज पांडेय की उपस्थिति में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच फल व चॉकलेट बांटे गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान मनोज साव, शरद भक्त, नारायण पांडेय, रामबाबू साव, सुरेश मोहली, प्राणवल्व भक्त सहित लेदा, हरलाडीह और पीरटांड़ मंडल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top