पालगंज में बिस्कुट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह): पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में रविवार को बिस्कुट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक (संख्या जेएच-10 डीसी-7543) बिस्कुट लोड कर डुमरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पालगंज के समीप चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक में लदे बिस्कुट को सुरक्षित रखवाने की व्यवस्था की, ताकि किसी प्रकार की क्षति या अव्यवस्था न हो।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा सड़क से ट्रक हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top