Advertisements

पीरटांड़ के चौकीदारों को विशेष प्रशिक्षण, जिम्मेदारियों से कराया अवगत

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ थाना परिसर में कार्यरत सभी नए चौकीदारों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें न्यायालय से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों एवं उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान चौकीदारों को वर्दी के महत्व एवं उसे सही ढंग से पहनने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही वारंट, इश्तहार, कुर्की, नोटिस, समन और गोसवारा जैसी कानूनी प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया गया। भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बीच अंतर को भी स्पष्ट किया गया।

थाना प्रभारी ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं की समय पर सूचना देने तथा आसूचना (इंटेलिजेंस) एकत्रित करने के प्रभावी तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा आम जनता के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने और बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के अंत में सभी चौकीदारों को नई ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top