यूजीसी कानून वापस लेने एवं आरक्षण व्यवस्था में सुधार करने की उठाई मांग जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक पहली सितंबर को निकलेगा विशाल जुलूस

यूजीसी कानून वापस लेने एवं आरक्षण व्यवस्था में सुधार करने की उठाई मांग

जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक पहली सितंबर को निकलेगा विशाल जुलूस

डीजे न्यूज, धनबाद: बुधवार को राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के आवास पर स्वर्ण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूजीसी कानून वापस लेने तथा आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देशभर में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त मांगों के समर्थन में आगामी 1 सितंबर को जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वही कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राजपूतों का इतिहास बलिदानों का रहा है। हमने कितने विरासत समाज के लिए दान किए हैं। अरुण सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून काला कानून है। इससे हमारे युवाओं का भविष्य खराब होगा एवं आरक्षण का आधार आर्थिक हो संपन्न परिवार आरक्षण का लाभ ले रहा है और गरीब परिवार इससे वंचित  हो रहा हैं। विजय झा ने कहा कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को भी आरक्षण का लाभ मिल रहा है और उन्हीं के समाज के दलित इससे वंचित हो रहे हैं, यह न्याय संगत नहीं है। सुरेश तिवारी, ने कहा कि समाज इसके लिए लड़ेगा। अगर जरूरत पड़ी तो हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करके सरकार की नींद खोलने का काम करेंगे। बैठक में राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष  अरविंद कुमार सिंह, महासचिव  एस के सिंह,समाजसेवी विजय झा, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश तिवारी, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी तारा पाठक, कायस्थ समाज के मनोज श्रीवास्तव, उमेश सिंह, डॉ. नीलेश, विशु सिंह, गजेंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, मुकेश सिंह, महिप सिंह, लल्लू सिंह, प्रमोद सिंह, नवल राय, सुकुमार झा, संदीप कुमार, विवेक सिंदे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने समाज के लोगों से आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top