Advertisements
योगा बूटकैंप में अधिकारी और कर्मियों ने लिया भाग
डीजे न्यूज, धनबाद बीसीसीएल मुख्यालय में चल रहे योगा बूटकैंप में मंगलवार को अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित योगा की प्रक्रियाओं से लचीलेपन में सुधार करना और प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में आसान योगासनों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब आने के साथ ही यह बूटकैंप एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली अपनाने के महत्व के बारे में अधिक जागरूकता पैदा कर रहा है।