108 चिन्हित बच्चों में से 98 का सफल उपचार

Advertisements

108 चिन्हित बच्चों में से 98 का सफल उपचार

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जिले में जन्मजात विकृतियों से प्रभावित बच्चों की पहचान एवं उपचार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत कुल 108 बच्चों को विभिन्न जन्मजात विकृतियों (Congenital Defects) से प्रभावित चिन्हित किया गया।

इनमें से 98 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार कराया जा चुका है। उपचार प्राप्त बच्चों में 68 बच्चे जन्मजात हृदय रोग, 12 बच्चे कटे होंठ एवं तालु (Cleft Lip and Palate) तथा 18 बच्चे क्लब फुट से प्रभावित थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि शेष 10 बच्चे फॉलो-अप श्रेणी में हैं तथा उनके उपचार एवं स्वास्थ्य स्थिति की नियमित निगरानी की जा रही है।

बच्चों की गंभीर स्थिति और विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें देश के नामचीन चिकित्सा संस्थानों से संबद्ध कर पूर्णतः निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की गई:

जन्मजात हृदय रोग का का सफल इलाज सत्य साईं हॉस्पिटल, रायपुर तथा अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि में संपन्न हुआ।

कटे होंठ और तालु से प्रभावित बच्चों का उपचार देवकमल हॉस्पिटल, रांची में किया गया।

क्लब फुट (टेढ़े पैर) से प्रभावित बच्चों का सुधारात्मक इलाज क्योर इंडिया के सहयोग से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद में किया गया।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में जन्मजात विकृतियों की समय पर पहचान कर उनका निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य एवं जीवन की नई दिशा मिल रही है। इस अभियान की सफलता से न केवल बच्चों को नया जीवन मिला है, बल्कि उनके परिवारों को भी भारी मानसिक और आर्थिक राहत पहुंची है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top