वर्ड पावर चैम्पियनशिप के विजेता हुए पुरस्कृत 

वर्ड पावर चैम्पियनशिप के विजेता हुए पुरस्कृत

डीजे न्यूज, धनबाद:

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची एवं लीप फार्वाड के संयुक्त तत्वावधान में‌ बीते चार माह से कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को सीएम एस ओई +2 जिला स्कूल

धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने चयनित बच्चों, शिक्षक व संबंधित पदाधिकारियों को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की। बता दें कि बच्चों के बीच हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय से संबंधित वर्ड पावर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। चैंपियनशीप का मुल्यांकन लीप फार्वाड की टीम के द्वारा किया गया है। परिणाम के आधार पर पुरस्कृत करने हेतु सूची तैयार की गई थी। इसी सूची में बच्चों, शिक्षक, सी आर पी, प्रखंड/जिला के पदाधिकारी ‍को पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, ए डी पी ओ आशीष कुमार, एपीओ शंभूदत्त मिश्रा, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षक, सी आर पी, बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे। मंच संचालन प्रभाग प्रभारी अशोक कुमार पांडेय ने किया। धन्यवाद

ज्ञापन एडीपीओ आशीष कुमार ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top