विविध खबरें:-
नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की गुहार डीजे न्यूज, धनबाद : बाघमारा थाना क्षेत्र के गोमो रोड स्थित हरिणा बाजार निवासी महिला ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मंगलवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थीं। इसी दौरान सुजल कुमार, कृषु कुमार, दिनेश सेठ समेत कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने बाघमारा थाना में सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
——————————————–
प्रकाश पर्व पर भाजपा का दीप प्रज्वलन अभियान आज से
धनबाद: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के द्वारा *समरसता संकल्प अभियान* के तहत होने वाले कार्यक्रमों के निमित्त कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री अमर बाउरी उपस्थित थे
कार्यशाला का संचालन जिला के उपाध्यक्ष महेश पासवान ने किया।
समरसता संकल्प अभियान के संयोजक जिला के महामंत्री रूपेश सिन्हा ने अभियान की जानकारी विस्तृत रूप से दी।
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के संत नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथ प्रदर्शक है। 29 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा के संध्या पर जिला भर में सभी मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री एवं प्रदेश की ओर से समरसता संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक अमर बाउरी ने बताया की संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी केवल किसी एक समाज के संत नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथ प्रदर्शक, भक्ति आंदोलन के महान संत श्रेष्ठा समाज सुधारक और महान आध्यात्मिक चिंतक जिन्हें उनके समय के अनेक संतों तथा बाद के भी के संतों ने भी अत्यंत सम्मान दिया। उन्होंने समाज के करोड़ों वंचित एवं उपेक्षित लोगों को सम्मान आत्मविश्वास और जीवन का उद्देश्य प्रदान किया तथा समाज में सुधार समरसता और मेल मिलाप का मार्ग दिखाया। यही कारण है कि देशभर में करोड़ों लोग जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर उन्हें मान सम्मान और श्रद्धा के साथ स्मरण करते हैं। ऐसे समय में जब समाज जातिगत भेदभाव और सामाजिक विषमताओं धर्मांतरण मुगलिया पप्रहार से जूझ रहा था तब उन्होंने सामाजिक समरसता सामान्य और आत्म सम्मान का संदेश देकर करोड़ लोगों के जीवन में नई चेतना का संचार किया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पासवान,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री मानस प्रसून , बच्चा गिरी, गीता सिंह, संतोष झा, पिंटू, रिंकू सिंह पटेल, रामजीत भुईया,जिला के पदाधिकारी प्रियंका देवी,अजय निषाद, कंचन चौरसिया, मौसम सिंह, शेखर सिंह, रमा सिन्हा , पुरुषोत्तम रंजन,नित्यानंद मंडल, विभा सिंह,बसंती देवी, हुलास दास, राजाराम दत्ता, मनोज गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव,सूर्यदेव मिश्रा, किशुन महतो, दिनेश रवानी, अवधेश साव, संतोष रवानी, अजय दास, सुनील पासवान सहित सैंकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।