विविध खबरें:-

विविध खबरें:-

मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान में किया गया परिवर्तन

श्रमिक चौक से गया पुल, बैंक मोड़ की तरफ रहेगा नो एंट्री

शहरी क्षेत्रों में दोपहर 01 बजे से जुलूस समाप्ति तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी

धनसार से कतरास मोड़ तथा केन्दुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन व वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार मुहर्रम को लेकर धनबाद शहर के प्रमुख मार्गों के ट्रैफिक प्लान में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) धनबाद तथा पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, यातायात थाना, धनबाद, ने परिवर्तन किया है।

ऑटो, ई-रिक्शा एवं सवारी वाहनों का परिचालन मार्ग एवं नो इंट्री प्वाइंट (समय संध्या 4:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक)

मेमको मोड की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा गोल बिल्डिंग, मेमको मोड, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।

गोल बिल्डिंग की ओर आने वाली सभी प्रकार के सवारी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा गोल बिल्डिंग, मेमको मोड, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।

केन्दुआडीह की ओर से आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट तक आएंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक तक आएंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। धनसार चौक से बैंक मोड़/शक्ति मंदिर के तरफ जाना वर्जित रहेगा।

भूदा, बलियापुर, हीरापुर झारखंड मैदान की तरफ से पुरानी बाजार मनईटांड की ओर आने वाले वाहन बरमसिया पुल से वापस पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। बरमसिया पुल से मनईटांड/पुरानी बाजार एवं हीरापुर की ओर नो एंट्री रहेगा।

भुली, बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन बिरसा गुण्डा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलव स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

धनबाद नगर से भुली की ओर जाने वाले वाहन ओवरव्रीज पर सुभाष चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से वासेपुर होतु हुए भुली जायेंगे।

श्रमिक चौक से गया पुल / बैंक मोड़ के तरफ नो एंट्री रहेगा।

जेसी मल्लिक, पटेल चौक, पानी टंकी, हटिया मोड़, प्रेम नगर गली, रणधीर वर्मा चौक, अनुमण्डल कार्यालय रोड, भोला चाय दुकान, रेलवे स्टेशन, मजार की ओर से हीरापुर की तरफ नो एंट्री रहेगा।

यात्री बसों का परिचालन मार्ग

शहरी क्षेत्रों में दोपहर 01 बजे से जुलूस समाप्ति तक यात्री बसों का प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी। इस दौरान यात्री बसों के परिचालन हेतु निम्न मार्ग निर्धारित किया गया है।

धनबाद-बोकारो राँची/राँची-बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग निर्धारण किया जाता है :-

करकेन्द मोड़,0राजु यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार), सिजुआ नया मोड़, पाण्डेयडीह, तेतुलगारी थाना, शहीद शक्ति नाथ चौक, बिनोद बिहारी महतो चौक, बिरसा मुण्डा पार्क, मेमको मोड़, बरटांड बरा स्टैंड (धनबाद)।

जमशेदपुर-पुरुलिया-धनबाद / धनबाद-पुरुलिया-जमशेदपुर मार्ग से पचिालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से गार्ग का निर्धारण किया जाता है :-

नगीना बाजार (मोहलबनी चेक पोस्ट, CISF) सुदामडीह थाना, जामाडोबा मोड़, पुटकी मोड़, करकेन्द मोड़, करकेन्द मोड़ के उपरांत धनबाद-बोकारों-राँची/रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग।

सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है:

इन्दिरा चौक, झरिया, कतरास मोड़, केन्दुआ, करकेन्द मोड़/करकेन्द मोड के उपरांत राँची-बोकारो-धनबाद मार्ग।

इन स्थानों पर भारी वाहनों के लिये (01:00 बजे दोपहर से जुलूस समाप्ति तक)-

जोरापोखर थाना :

सिन्दरी से पुटकी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए गौशाला ओपी के पास नो एंट्री रहेगा।

बोकारो से धनबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश डिनोबली स्कूल गेट से आगे नो एंट्री रहेगा।

पुटकी से सिन्दरी की ओर जाने वाले भारी वाहन के लिए आबो देवी पेट्रोल पंप के बाद नो एंट्री रहेगा।

झरिया थाना :

धनसार से कतरास मोड़ (झरिया) तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

केन्दुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

बैंकमोड थाना :

झरिया / केन्दुआडीह की ओर आने जाने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट / नयी दिल्ली मोड होतु हुए जायेंगे।

यह व्यवस्था संभावित तिथि 26.06.2026 को समय 01:00 बजे अपराह्न से जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
—————————————–
जिला परिषद धनबाद की बकायेदार दुकानों पर कार्रवाई, तीन दुकानें सील

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला परिषद धनबाद द्वारा बकाया दुकान भाड़ा की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया गया। लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जिला परिषद की तीन दुकानों को सील कर दिया गया।

जिला परिषद के अनुसार सील की गई दुकानों में एल-6 (बासुदेव प्रसाद), एल-12 (मकसूद अंसारी) तथा आर-ii/8 (मुसाफिर सिंह) शामिल हैं। इन दुकानों पर क्रमशः लगभग ₹1,63,738, ₹2,11,848 तथा ₹1,06,890 की किराया राशि बकाया थी।

जिला परिषद प्रशासन ने बताया कि बार-बार नोटिस एवं निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित दुकानदारों द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

विशेष रूप से दुकान संख्या एल-12, जो मकसूद अंसारी के नाम आवंटित थी, पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे स्वास्थ्य जांच केंद्र के रूप में संचालित किया जा रहा था। यह गतिविधि आवंटन की शर्तों के विपरीत पाई गई। इसके मद्देनजर जिला परिषद द्वारा उक्त दुकान को भी सील कर दिया गया।

जिला परिषद ने स्पष्ट किया है कि बकाया किराया रखने वाले अन्य दुकानदारों के विरुद्ध भी आगे इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी दुकानदारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा करने एवं आवंटन की शर्तों का पालन करने की अपील की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top