विशेष गहन पुनरीक्षण: सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर रहेंगे बीएलओ

Advertisements

विशेष गहन पुनरीक्षण: सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर रहेंगे बीएलओ

डीजे न्यूज, धनबाद: मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए सभी छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शत प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा बीएलओ पर्यवेक्षक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने बूथ पर उपस्थित रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा कि यदि कोई बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक जनगणना या अन्य कार्य में लगे है तो अपने दैनिक कार्यों के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की सुगमता के लिए अपने संबंधित मतदान केन्द्रों में रहकर मैपिंग कार्य को संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को वॉट्एसएप एवं वीडीयो कॉल अथवा बूथों का भौतिक निरिक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को संपादित कराने का निर्देश दिया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top