विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के तहत प्रभारियों को मिला प्रशिक्षण

विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के तहत प्रभारियों को मिला प्रशिक्षण

डीजे न्यूज,पूर्वी टुंडी,धनबाद : उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुरुरिया में प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रभारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, प्रभावी शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विद्यालय प्रभारियों की क्षमता को सशक्त बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की अवधारणा एवं उद्देश्यों, विद्यालय प्रबंधन, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, लो-कॉस्ट एवं नो-कॉस्ट शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षक कपिल कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और प्रभारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों ने इसे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top