Advertisements
विधायक शत्रुघ्न ने आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का किया शिलान्यास
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के गजलीटांड़ में डीएमएफटी
योजना के तहत बनने वाले आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया। विधायक शत्रुघ्न ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों के बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
नौनिहालों को सीखने, बढ़ने और अपने सपनों को आकार देने के लिए सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, माताओं की सुविधा और ग्रामीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।