वंदे मातरम के जयकारों से गूंजा केके मेमोरियल स्कूल कोल्हर, बच्चों की झांकी और नाटक ने जीता दिल
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को कृष्ण किशोर लाल मेमोरियल स्कूल कोल्हर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ “वंदे मातरम” गीत के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष अरुणा सिन्हा के द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रशांत कुमार सिन्हा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।
कार्यक्रम से पूर्व बच्चों ने सुंदर झांकी के साथ प्रभात फेरी निकालकर आसपास के लोगों को देश प्रेम की भावना से जागृत किया। मुख्य कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एक से बढ़कर एक नृत्य, भाषण एवं नाट्य कला का प्रदर्शन हुआ।
इसमें नशा के खिलाफ बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक को लोगों ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त बच्चों ने एक से बढ़कर एक पिरामिड फॉर्मेशन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य प्रशांत कुमार सिन्हा, उप प्राचार्य वंदना सिन्हा, कैलाश रजक सुजीत यादव, महावीर मोदक, प्रियंका वर्मा, प्रीति कुमारी, रंजीता जायसवाल, गोवर्धन सिंह, चंदन शर्मा, लक्ष्मी भारती, पूजा मुखर्जी, सुमन कुमार, यूनुस बास्की, रवि राणा, जितेंद्र मंडल एवं सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।