स्कॉलर बीएड कॉलेज में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कॉलर बीएड कॉलेज गिरिडीह में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खेतान, प्रमोद कुमार, ध्रुव सोंथालिया, महावीर जैन, जोरावर सिंह सलूजा, विभा मैडम एवं दीप्ति जैन उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समारोह में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं देश की प्रगति के लिए निरंतर योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।