

























































वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी नेता थे : सुरेश साव

डीजे न्यूज, गिरिडीह :
शास्त्री नगर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में सुरेश साव ने कहा कि अटल जी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। 25 दिसंबर 1924 को जन्मे वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी नेता थे। उनके कार्यकाल में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं — जैसे पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और संतुलित विदेश नीति।
उन्होंने कहा कि अटल जी की सुशासन की परिकल्पना आज भी जनसेवा के लिए प्रेरणा देती है। भारत को मजबूत बनाने, विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलने और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सुदृढ़ करने का उनका विज़न आज विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ता है।



