पांच साल के बाद हैदराबाद से झारखंड लौटे पूर्व विधायक इंद्रजीत बोकारो के मेडिकेंट हॉस्पिटल में कर रहे हैं स्वास्थ्य लाभ

Advertisements

पांच साल के बाद हैदराबाद से झारखंड लौटे पूर्व विधायक इंद्रजीत

बोकारो के मेडिकेंट हॉस्पिटल में कर रहे हैं स्वास्थ्य लाभ

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पांच साल तक हैदराबाद में इलाज चलने के बाद सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो मंगलवार को झारखंड लौटे। उन्हें तत्काल स्वास्थ्य लाभ के लिए बोकारो स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक की पत्नी तारा देवी के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य व बलियापुर के काफी संख्या में उनके समर्थक बोकारो पहुंचे। भीखराजपुर के मुखिया दिलीप कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, अरुण महतो अन्य हैं। पूर्व विधायक के वापस लौटने पर भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, घनश्याम ग्रोवर, बेंगू ठाकुर आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
मालूम होगी वर्ष 2021 को कोरोना वायरस के चपेट में आकर पूर्व विधायक इंद्रजीत गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। तभी से वह हैदराबाद में इलाजरत थे‌।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top