उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित

उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में शनिवार को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस ‘ के मौके पर   विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा आयोजित की गयी। 50 मीटर दौड़ में सुषमा कुमारी प्रथम ,सुजाता कुमारी द्वितीय, पूर्णिमा कुमारी तृतीय पुरस्कार प्राप्त की । बोरी दौड़ में सावित्री कुमारी प्रथम ,पूर्णिमा कुमारी द्वितीय ,सुषमा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। तीन टांग दौड़ में सुषमा कुमारी -पूर्णिमा कुमारी प्रथम स्थान पर, सावित्री कुमारी- रितिका मल्लिक दूसरे स्थान पर, अनुश्री तुरी -सुजाता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। चम्मच गोली दौड़ में अनुश्री प्रथम, पूर्णिमा कुमारी दूसरे व दृष्टि मल्लिक तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रेमचंद प्रमाणिक प्रथम स्थान, अमर मरांडी दूसरे और मोहित माहतो तीसरे स्थान पर रहे। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने कहा की इस तरह के खेल प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है । बच्चे खेल में भी अपना करियर बना सकते हैं। बताते चलें कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर  “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” विषय पर  तीन  दिवसीय   कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।  सहायक शिक्षका सरोज बड़ा  और सहायक अध्यापक राजकुमार यादव  का इस प्रतिस्पर्धा के सफल संचालन  में  महती  भूमिका  रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top