उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंडुआ के शिक्षक हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, तेतुलमारी(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति की ओर से सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंडुआ के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बच्चों को लगन, निष्ठा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के चलते समिति ने प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र कुमार, कामेश्वर महतो, सुधा कुमारी को अंग वस्त्र एवं शहीद शक्ति का स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मौके पर समिति के शिव प्रसाद महतो, गौतम कुमार महतो, देवेन्द्र राणा, दिनेश कुमार महतो, नरेश महतो उर्फ बडा बाबू सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।