टुंडी थाना में रामजी राय ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार
टुंडी : टुंडी थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में रामजी राय ने औपचारिक रूप से रविवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी उमाशंकर से विधिवत प्रभार ग्रहण किया.
पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।
नए थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों और कानून का पालन करने वाले लोगों के साथ पुलिस हमेशा सहयोगात्मक रवैया अपनाएगी।
पदभार ग्रहण के दौरान थाना में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उम्मीद जताई है।
पूर्व थाना प्रभारी उमाशंकर ने कहा कि इस थाने और इस खूबसूरत क्षेत्र को छोड़कर जा रहा हूँ, तो मेरा दिल बहुत भारी है। तबादला पुलिस सेवा का एक हिस्सा है, और हमें आदेश का पालन करना होता है, लेकिन यहाँ जो प्यार, अपनापन और सम्मान मुझे मिला है, उसे शब्दों में बांध पाना बहुत मुश्किल है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पूर्व थाना प्रभारी उमाशंकर के कार्यकाल केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं , बल्कि उनके अपने व्यवहार से क्षेत्र के हर नागरिक के दिल में एक खास जगह बनाई। जब भी क्षेत्र में कोई संकट आया, उन्होंने एक सुरक्षा कवच बनकर खड़े रहे। उनके संवेदनशीलता, तत्परता और जनता की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर सुलझाने का अंदाज क्षेत्र की जनता कभी नहीं भूल पाएंगे। वे क्षेत्र के लोगों लिए केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि समाज के एक सच्चे मार्गदर्शक और रक्षक रहे हैं। उनके नए कार्यक्षेत्र के लिए उन्हें क्षेत्र की जनता की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।