सुपर कप फुटबॉल: बेरमो की टीम क्वार्टर फाइनल में

सुपर कप फुटबॉल: बेरमो की टीम क्वार्टर फाइनल में

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मुरलीडीह में सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले राउंड का 16 वां और दूसरे राउंड – प्री क्वार्टर फाइनल का पहला मैच रविवार को खेला गया।
एसपी क्लब बेरमो एवं सिंह वाहिनी एफ सी तोपचांची के बीच खेले गए मैच में बेरमो की टीम ने जीत दर्ज की।
हाफ टाइम से पहले तक दोनों ही टीम को कई मौके मिले। हाफ टाइम के पहले तक बेरमो ने दो गोल मारकर मुकाबले में बढ़त बना ली। हाफ टाइम के बाद फिर से बेरमो ने दो गोल और मारकर 4 – 0  से मुकाबले को जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मांझी द माउंटेन मैन धनबाद और  एसपी क्लब बेरमो के बीच प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया । इस मैच में एक बार फिर बेरमो के खिलाड़ियों ने जलवा बरकरार रखा। बेरमो ने धनबाद की टीम को 4-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top