मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प, एक माह तक चलेगा जनसेवा अभियान

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प, एक माह तक चलेगा जनसेवा अभियान

 

डीजे न्यूज, दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा दुमका जिला की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह तक विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर रविवार को दुमका परिसदन में भाजपा की प्रेसवार्ता हुई। प्रेसवार्ता को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने संबोधित किय

सुनील सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होकर एक माह तक भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनसेवा के जरिए करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। उनके जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाएंगे।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ता और बूथ समिति के सदस्य अपने घरों के अलावा भाजपा समर्थकों के घरों में भी शाम सात बजे दीया जलाएंगे। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनता की ओर से आशीर्वाद का संदेश दिया जाएगा।

इसी दिन दिन में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वस्थ नागरिकों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश के साथ आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा, मनोज सिंह पहाड़िया एवं नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साह मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top